
Honey Trap: टॉवेल में हनी गर्ल, खूबसूरती के जाल में फंसा सेना का जवान, मोबाइल से लीक हुए PHOTOS
AajTak
Honey Trap: राजस्थान के जोधपुर में इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) के लिए जासूसी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था. अब आरोपी के मोबाइल से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की एजेंट गर्ल के सनसनीखेज फोटोज और वीडियोज मिले हैं.
जासूसी के आरोपों में गिरफ्तार भारतीय सेना के जवान प्रदीप कुमार से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इंटेलीजेंस की जांच-पड़ताल में पाकिस्तानी हनी गर्ल के कई फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की एजेंट लड़कियां हनी ट्रैप एजेंट बनकर बॉलीवुड थीम्स पर रील्स बनाकर भारतीय जवानों को भेजती थीं.
राजस्थान के जोधपुर में तैनात उत्तराखंड के जवान प्रदीप कुमार के मोबाइल में मिले फोटो और वीडियोज से इसकी पुष्टि हुई है. आईएसआई एजेंट लड़की कभी रिया शर्मा तो कभी लीना शर्मा और कभी हरलीन कौर बनकर इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी. कई नामों से कई जवानों को अलग-अलग वीडियो बनाकर भेजती थी.
नहाते हुए से लेकर गाते हुए तक का वीडियो और फोटो आईएसआई की इस लड़की ने इंडियन अर्मी के जवान को भेजा है. गिरफ्तार जवान से इसने शादी का वादा कर रखा था. हर महीने मिलने का वादा करती थी. दिल्ली भी जवान को मिलने के लिए बुलाया था. चौंकाने वाली बात यह है कि इस तरह के फोटो और वीडियो भेजकर पाकिस्तानी लड़कियां कई भारतीय सेना के जवानों को फंसा चुकी हैं.
दरअसल, इसी मई माह में इंटेलिजेंस की निगरानी में सामने आया कि सेना का जवान प्रदीप कुमार पाकिस्तानी महिला एजेंट से सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर संपर्क में है और सामरिक महत्व की सूचनाएं शेयर कर रहा है. इसके बाद जवान पर कार्रवाई करते हुए 18 मई को दोपहर में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई, तभी से नए-नए खुलासे हो रहे हैं.
उत्तराखंड का रहने वाला है जवान
राजस्थान इंटेलिजेंस डीजी उमेश मिश्रा ने बताया था, 24 साल का प्रदीप कुमार कृष्णा नगर गंग नहर उत्तराखंड का रहने वाला है. भारतीय सेना में 3 साल पहले भर्ती हुआ था. ट्रेनिंग के बाद प्रदीप की पहली पदस्थापना गनर के पद पर हुई थी. जिसके बाद से आरोपी की पोस्टिंग अति संवेदनशील रेजिमेंट 881 जोधपुर में हुई थी. देखें Video:

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











