
Honda Shine 125: नए फीचर्स और 10 साल की वारंटी के साथ लॉन्च हुई ये किफायती बाइक, कीमत है इतनी
AajTak
Honda Shine 125 को कंपनी ने नए अपडेटेड इंजन के साथ बाजार में उतारा है. इसके अलावा इस बाइक पर 10 साल तक की वारंटी दी जा रही है. ये बाइक कुल पांच रंगों में पेश की गई है, जो कि अपने प्राइस सेग्मेंट में एडवांस फीचर्स से लैस है.
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आज भारत में OBD2- कंप्लेंट शाइन 125 लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 79,800 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है. सरकार ने भारत में दोपहिया वाहनों के लिए OBD2-अनुरूप इंजन को अनिवार्य कर दिया है. जिसके बाद वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहनों में नए ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स सिस्टम (OBD2-A) से अपडेट कर उन्हें बाजार में उतार रही हैं. नई Honda Shine 125 को कंपनी ने कुल दो वेरिएंट्स में पेश किया है.
कंपनी 2023 होंडा शाइन 125 पर 10 साल का वारंटी पैकेज (3 साल स्टैंडर्ड + 7 साल वैकल्पिक एक्स्टेंडेड वारंटी) दे रही है. यानी कि ग्राहक संयुक्त रूप से इस बाइक के लिए 10 साल तक की वारंटी का लाभ उठा सकते हैं. ये किफायती कम्यूटर मोटरसाइकिल कुल पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें ब्लैक, जिनी ग्रे मेटैलिक, मैट एक्सिस ग्रे, रिबेल रेड मेटैलिक और डिसेंट ब्लू मेटैलिक शामिल हैं.
Honda Shine 125 के वेरिएंट्स और कीमत:
इंजन और परफॉर्मेंस:
Honda ने इस बाइक में नए रियल ड्राइविंग इमिशन (RDE) के मुताबिक OBD2-अनुरूप 125 सीसी की क्षमता का पीजीएम-एफआई इंजन इस्तेमाल किया है जो कि इन्हैंस्ड स्मार्ट पावर (eSP) तकनीक से लैस है. यह इंजन 10.3 hp की पीक पावर और 11 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है, जिसे पांच-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा, इंजन को फ्रिक्शन रिडक्शन टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसमें पिस्टन कूलिंग जेट होता है जो घर्षण को कम करता है और इंजन के तापमान को मेंटेन रखता है.
कंपनी का कहना है कि ऑफसेट सिलिंडर और रॉकर रोलर आर्म का उपयोग घर्षण हानि को कम करता है जो न केवल सुचारू और बेहतर इलेक्ट्रिसिटी जेनरेट करता है बल्कि ईंधन दक्षता में भी सुधार करता है. यानी कि इस बाइक से आप बेहतर माइलेत की भी उम्मीद कर सकते हैं. हालांकि कंपनी ने इसके माइलेज फिगर के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











