
Honda Dio 125: स्पोर्ट लुक और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च हुआ नया स्कूटर, कीमत है इतनी
AajTak
Honda Dio 125 कंपनी की तरफ से पेश किया जाने वाला तीसरा मॉडल है, जिसे 125cc इंजन के साथ लॉन्च किया गया है. इस स्कूटर में भी Activa के ही तर्ज पर स्मार्ट चाबी (Smart-Key) जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज अपने स्कूटर पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए नया स्कूटर Honda Dio 125 लॉन्च किया है. अब तक होंडा एक्टिवा के अलावा ग्राहकों को एक और पावरफुल स्कूटर चुनने का मौका मिलेगा. कंपनी ने इस स्कूटर में कई एडवांस फीचर्स को शामिल किया है, जो कि इसे और भी बेहतर बनाते हैं. आकर्षक लुक और पावरफुल इंजन से लैस इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 83,400 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है.
ये कंपनी के पोर्टफोलियो का तीसरा स्कूटर है, जिसे 125cc इंजन के साथ पेश किया गया है, इससे पहले एक्टिवा और ग्रॉजिया को लॉन्च किया गया था. Honda Dio 125 को कंपनी ने कुल दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है, इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 83,400 रुपये और स्मार्ट वेरिएंट की कीमत 91,300 रुपये है. कंपनी ने इस स्कूटर की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है और बहुत जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू की जाएगी.
Honda Dio 125 में क्या है ख़ास:
नई होंडा डियो 125 में 123.97 सीसी की क्षमता का, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जो 8.19 bhp की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को CVT ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है. इसके अलावा, इसमें स्पोर्टी एग्जॉस्ट नोट के लिए डुअल आउटलेट मफलर मिलता है. फीचर्स के तौर पर इस स्कूटर में ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, होंडा की एच-स्मार्ट चाबी (Smart Key), अलॉय व्हील के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक, 18-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस और बहुत कुछ मिलता है.
स्पोर्टी डिज़ाइन:
Dio 125 के डिज़ाइन की बात करें तो इसमें नए लोगो और ग्राफिक्स के साथ बोल्ड स्टाइलिंग दी गई है. क्रोम कवर और एक स्पोर्टी एग्जॉस्ट नोट के साथ डुअल आउटलेट मफलर इसे और भी स्पोर्टी लुक देते हैं. इसके अलावा इसमें शार्प हेडलैंप और स्लीक पोजिशन लैंप के साथ स्पोर्टी फ्रंट, मॉर्डन टेल लैंप और स्प्लिट ग्रैब रेल के साथ शार्प रियर डिज़ाइन दिया गया है.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












