
Holika Dahan Muhurat 2026: होलिका दहन किस समय करें? जानिए मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक महत्व
ABP News
Holika Dahan 2026 Date Time: होलिका दहन पर पूर्णिमा, भद्रा और चंद्र ग्रहण का योग रहेगा, जिस कारण होलिका दहन के समय को लेकर भ्रम है. जानिए होलिका दहन का समय क्या है, कैसे करें पूजा और पौराणिक महत्व.
Holika Dahan 2026 Date Time: रंगों के उत्सव होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. वर्ष 2026 में होलिका दहन की तिथि को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि इस बार फाल्गुन पूर्णिमा पर भद्रा और चंद्र ग्रहण दोनों का प्रभाव रहेगा.
शास्त्रों के अनुसार, भद्रा मुख और ग्रहण काल के दौरान पूजा-पाठ जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. यदि आप भी सही मुहूर्त और तिथि को लेकर भ्रमित हैं, तो यहाँ पंचांग और ज्योतिषीय गणना के आधार पर सटीक जानकारी दी गई है.
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि का विवरण इस प्रकार है:
शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन पूर्णिमा तिथि के दौरान प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद का समय) में किया जाना चाहिए. गणना के आधार पर दो मुख्य मुहूर्त निकलकर आ रहे हैं:













