
Holika Dahan 2026 Muhurat: 2 मार्च को होलिका दहन आपके शहर में कब होगा ? देखें मुहूर्त
ABP News
Holika Dahan 2026: 2 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा. इस दिन शहर अनुसार होलिका दहन का मुहूर्त अलग-अलग होता है. ऐसे में आपके शहर में होलिका दहन किस मुहूर्त में होगा पूरी लिस्ट यहां देखें.
Holika Dahan 2026: होलिका दहन धर्म की विजय और अधर्म के नाश का प्रतीक है इसलिए इसे शास्त्रसम्मत शुभ समय में करना आवश्यक माना गया है, ताकि धार्मिक ऊर्जा और सकारात्मक फल प्राप्त हों. यही वजह है कि होलिका दहन में भद्रा काल मुहूर्त जरुर देखा जाता है.
पुराणों में भद्रा में होलिका दहन करना अर्थात बुरे परिणाम को न्योता देने के समान है. होलिका दहन का मुहूर्त शहर अनुसार अलग-अलग होता है. जानें आपके शहर में होलिका दहन किस मुहूर्त में किया जाएगा.
क्यों 2 मार्च को होलिका दहन करना शुभ
होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा पर प्रदोष काल में करने का महत्व है. इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च को शाम 5.55 पर शुरू होगी और अगले दिन 3 मार्च को 5.07 पर समाप्त होगी.













