
Holika Dahan 2023: होलिका दहन के समय ये गलतियां करना होता है अशुभ, हो सकता है आर्थिक नुकसान
AajTak
Holika Dahan 2023: होलिका दहन का त्योहार आज मनाया जाएगा. इसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है. माना जाता है कि होलिका दहन की पूजा करने से सारी बुरी चीजों का नाश होता है. इस दिन बुराई पर सच्चाई की जीत होती है. इस दिन रोगों से मुक्ति मिल जाती है. आइए जानते हैं कि होलिका दहन के समय कौन सी सावधानियां रखनी जरूरी है.
Holika Dahan 2023: होली हिंदुओं का अत्यंत प्रमुख पर्व है. होली का पर्व दो दिन मनाया जाता है. इस साल होलिका दहन 07 मार्च यानी आज किया जाएगा. उसके अगले दिन 08 मार्च यानी कल रंगों वाली होली खेली जाएगी. माना जाता है कि अगर आप दरिद्रता से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इस दिन शरीर पर उबटन लगाकर उसके अंश को होलिका में डालें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आने के साथ गरीबी भी दूर होती है. लेकिन होलिका दहन करते समय कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी होती हैं ताकि कोई परेशानी न आए.
होलिका दहन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
1. सही मुहूर्त पर होलिका दहन करें. 2. होलिका दहन पूर्णिमा के अंतिम भाग में यानी भद्रा रहित काल में होगा. 3. होलिका दहन की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 12 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 39 मिनट तक रहेगा क्योंकि यह समय भद्रा रहित होगा. इसलिए रात को होलिका दहन का समय रखा गया है. 4. होलिका दहन स्थान को गंगाजल से शुद्ध करना ना भूलें. 5. होलिका डंडा बीच में रखें. चारों तरफ सूखे उपले, सूखी लकड़ी, सूखी घास रखें. तब अग्नि जलाएं और होलिका दहन करें.
होलिका दहन के समय क्या न करें
1. होलिका दहन के दिन सफेद खाद्य पदार्थों का सेवन भूल से भी ना करें. 2. होलिका दहन की पूजा करते समय अपना सिर अवश्य ढक कर रखें. 3. होलिका दहन की अग्नि नव-विवाहित महिलाओं को देखने से बचना चाहिए. 4. होलिका दहन कभी भी अपनी सास या बहू के साथ ना देखें. 5. होलिका दहन वाले दिन कोई भी शुभ और मांगलिक काम करने से बचना चाहिए. 6. होलिका दहन के दिन किसी भी शांत और सन्नाटे वाली जगह जिसे श्मशान आती जाने से बचें.
होलिका दहन पर क्या करें

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












