
Holi Weather Forecast: होली के दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? यहां जानें अपडेट
AajTak
Holi Weather Forecast: गर्मी ने दस्तक तो दी है लेकिन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पसीना छुड़ा देने वाली गर्मी से लोगों का पाला नहीं पड़ा है. तापमान में शुक्रवार तक कमी बनी रहेगी और शनिवार से तापमान में दोबारा बढ़ोतरी होने के संकेत हैं.
राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से सुबह और शाम में ठंडी हवाएं चल रही हैं. गर्मी ने दस्तक तो दी है लेकिन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पसीना छुड़ा देने वाली गर्मी से लोगों का पाला नहीं पड़ा है. तापमान में शुक्रवार तक कमी बनी रहेगी और शनिवार से तापमान में दोबारा इजाफा होने के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुमान को मानें तो रविवार यानि 28 मार्च को तापमान पिछले कुछ दिनों के अधिकतम स्तर पर जा सकता है, जब अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. 28 मार्च को ही होलिका दहन होगा, जबकि अगले दिन यानी 29 मार्च को होली खेली जाएगी. उस दिन तापमान भी 37 डिग्री के आसपास बना रहेगा.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











