
Holi Special Trains: यूपी-बिहार के इस रूट पर आज से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम शेड्यूल
AajTak
Railway Holi Special Train: पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ विजेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि होली का त्योहार मनाने के लिए लोग दूरदराज के शहरों से लोग घर वापसी कर रहे हैं. इसी क्रम में सिकंदराबाद से दानापुर के बीच इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है.
होली नजदीक है और काम-काज के सिलसिले में अपने गृह राज्य से दूर रहने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए दूरदराज के शहरों से घर वापसी कर रहे हैं. जिसकी वजह से ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ बढ़ रही है. यूपी-बिहार की कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है. यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे पहले से ही कई होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर चुका है.
इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने सिकंदराबाद से दानापुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन आरा -बक्सर-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर के रास्ते सिकंदराबाद और दानापुर के बीच चलेगी.
आइए जानते हैं ट्रेन का शेड्यूल
गाड़ी संख्या 07219 सिकंदराबाद-दानापुर होली स्पेशल 05 मार्च, 2023 (रविवार) को सिकंदराबाद से 10.00 बजे खुलकर सोमवार को 20.30 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी नंबर 07220 दानापुर-सिकंदराबाद होली स्पेशल 09 मार्च, 2023 (गुरुवार) को दानापुर से 20.50 बजे खुलकर शनिवार को 04.40 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी.
इस बारे में पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ विजेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि होली का त्योहार मनाने के लिए लोग दूरदराज के शहरों से लोग घर वापसी कर रहे हैं. इसी क्रम में सिकंदराबाद से दानापुर के बीच इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अब तक होली के अवसर पर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने/गुजरने वाली कुल 37 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है. इन स्पेशल ट्रेनों द्वारा कुल 170 फेरे लगाए जाएंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









