
अर्जुन कपूर को ट्रोल होता देखकर दुखी होती हैं जाह्नवी कपूर, बोलीं- 'क्लिकबेट' का सारा खेल
AajTak
जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर मिलने वाली आलोचना के बारे में अपने विचार रखे. एक्ट्रेस ने कहा कि वे इसे एक व्यावहारिक नजरिए से देखती हैं. उन्होंने कहा कि सेलेब्स के बारे में कंटेंट बनाने वाले लोग अक्सर व्यूज और विजिबिलिटी के पीछे भागते हैं, और उनके नाम का इस्तेमाल 'क्लिकबेट' के लिए करते हैं ताकि एंगेजमेंट बढ़े.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. जाह्नवी को सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है. लेकिन उनके भाई अर्जुन सबसे ज्यादा परेशान हैं. अर्जुन को अपनी जिंदगी में अभी तक काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है. अब वो लगातार कई महीनों से इंटरनेट पर मजाक का विषय बने हुए हैं. इस बारे में जाह्नवी कपूर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बात की है.
सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बोलीं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर मिलने वाली आलोचना के बारे में अपने विचार रखे. एक्ट्रेस ने कहा कि वे इसे एक व्यावहारिक नजरिए से देखती हैं. उन्होंने कहा कि सेलेब्स के बारे में कंटेंट बनाने वाले लोग अक्सर व्यूज और विजिबिलिटी के पीछे भागते हैं, और उनके नाम का इस्तेमाल 'क्लिकबेट' के लिए करते हैं ताकि एंगेजमेंट बढ़े. साथ ही जाह्नवी ने समझाया कि जब उन्हें यह एहसास हुआ, तो उन्होंने इसे पर्सनली लेना बंद कर दिया. सोशल मीडिया पर चलने वाले पेड पॉजिटिव-नेगेटिव PR गेम के बारे में जाह्नवी ने कहा कि वे इसे अपने दिमाग पर हावी नहीं होने देतीं. हालांकि उन्होंने माना कि जब यह 'बुलिंग और हैरासमेंट' तक पहुंच जाता है, तो यह दुख पहुंचा सकता है, जैसा कि उन्होंने अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ होते देखा है.
जाह्नवी को नहीं पड़ता फर्क?
ग्राजिया इंडिया के साथ बातचीत में जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर आलोचना के बारे में कहा, 'जितना मैं सोशल मीडिया कल्चर को समझती हूं, हर कोई प्रॉमिनेंस, व्यूज और वायरल होने की चाहत रखता है, इसलिए अगर वे आपके बारे में कंटेंट बना रहे हैं, तो आप सिर्फ एक स्केपगोट हैं, वे सिर्फ आपके नाम का इस्तेमाल क्लिकबेट, रेज बेट और जो भी हो, एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए कर रहे हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'आपका सिर्फ यही एक उद्देश्य है, और जब आप इसे इस नजरिए से देखते हैं, तो समझ आता है कि वे आपके बारे में जो कह रहे हैं, उसका आपसे कोई लेना-देना नहीं है. फिर आप इसे दिल पर कम लेना शुरू कर देते हैं.'
भाई अर्जुन को किया सपोर्ट













