
करोड़पति यूट्यूबर की हत्या की हो रही साजिश? परिवार-पैसा सब छिना, बोला- जीने लायक नहीं...
AajTak
पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोबाल ने अपनी नई इंस्टा पोस्ट में बड़ा दावा किया है. अनुराग ने बिना किसी का नाम लिए ही कहा कि उन्हेें मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है और अब वो हिम्मत हार रहे हैं.
पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोबाल की लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. अनुराग ने दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है. उन्हें परेशान किया जा रहा है. अनुराग की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर चिंता में हैं.
अनुराग को क्या हुआ?
अनुराग डोबाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. पोस्ट में लिखा है- पिछले साल से कुछ लोग मुझे मेंटली हैरेस कर रहे हैं. उन्होंने मुझसे सबकुछ छीन लिया है. मेरी परिवार की फाइनेंशियल पावर और मेरे रिश्ते भी.
'मेरे खुद के अपने लोगों ने मुझे इतना टॉर्चर किया है कि मुझे जीने लायक ही नहीं छोड़ा है. जितना हो सकता था मैंने खुद के लिए लड़ाई लड़ी. लेकिन अब वो लोग मुझे फॉलो कर रहे हैं, ताकि मुझे मारने की प्लानिंग कर सकें. जितना सह सकता था हो गया अब और नहीं सह सकता. जाऊंगा जरूर लेकिन इन सबके चेहरे और सच्चाई बताकर जाऊंगा. अब सहन नहीं होता.
अनुराग के लिए फैंस परेशान













