
Holi 2026: महादेव की होली में रंगा पूरा सीहोर, ब्रज की तर्ज पर यहां मनाते हैं त्योहार
ABP News
Holi 2026: ब्रज की होली की तरह ही अब सीहोर की महादेव होली भी देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही है. यहां दो दिन तक होली की धूम रहती है. ऐसे में देखें महादेव की होली में क्या-क्या होता है.
Holi 2026: दुनिया में भारत अपने त्योहारों के लिए एक अलग पहचान रखता है, यूं तो हर त्योहार प्रेम और सद्भावना से जुड़े हैं. महादेव की होली अब शहर ही नहीं पूरे देश की पहचान बन गई है. हर साल की तरह इस साल भी कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में काशी, मथुरा और बरसाने की तर्ज पर सीहोर में महादेव की होली मनाई जा रही है. यहां 2 दिन तक होली की रौनक रहती है
क्या है महादेव की होली
आज भक्ति और आस्था के अनुपम रंग में रंग गया है. महादेव की होली इसलिए खास है कि महादेव की होली में केवल गुलाल और फूल का प्रयोग किया जाता है. महादेव की होली शिव और गुरु के साथ खेली जाने वाली होली है, जो ये बताती हे की बड़ो के पास बैठोगे तो जीवन खुशियों के रंग से भर जाएगा.
sehore mahadev ki holi 2026 pic.twitter.com/OUzJC2g3lN













