
Holi 2022: होली कब है? जानें तिथि व होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, अभी से कर लें तैयारी
AajTak
Holi 2022 kab hai: रंगों के पर्व होली का विशेष महत्व है. इस पर्व की तैयारियां बसंत पंचमी से शुरू हो जाती हैं. इस बार 18 मार्च, 2022 दिन शुक्रवार को देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी. मान्यता के अनुसार होली का पावन पर्व भक्त प्रहलाद की भक्ति और भगवान से उसकी प्राणरक्षा की प्रसन्नता में मनाया जाता है.
Holi 2022 Date: होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन होता है. अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है. इस बार होलिका दहन 17 और होली 18 मार्च, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी. होली से 8 दिन पहले यानी 10 मार्च से होलाष्टक लग जाएगा. इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने की मनाही होती है. होलाष्टक के दिन से होली की तैयारी शुरू हो जाती है. आइये जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व...

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











