
Holi 2022: इस दिन मनाई जाएगी होली, जानें- होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
AajTak
Holi 2022 Kab Hai: होली हिंदुओं का मुख्य त्योहार माना जाता है. इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं. होली को दो दिन मनाया जाता है , पहले दिन होलिका दहन किया जाता है जबकि दूसरे दिन गुलाल-अबीर से होली खेली जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि
Holi 2022 date (18 March 2022): होली हिंदूओं का प्रमुख धार्मिक त्योहार है. होली को रंगों के त्योहार के नाम से भी जाना जाता है. दीपावली के बाद होली को हिंदुओं का मुख्य त्योहार माना जाता है. होली का त्योहार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है. इस साल होली का त्योहार 18 मार्च 2022 को मनाया जाएगा. ज्यादातर जगहों पर होली दो दिन मनाई जाती है. होली के पहले दिन को होलिका दहन (Holi 2022 Date) और छोटी होली के नाम से जाना जाता है और इस दिन लोग होलिका की पूजा-अर्चना कर उसे आग में भस्म कर देते हैं. जबकि दूसरे दिन को रंग वाली होली के नाम से जाना जाता है. सूखे गुलाल और पानी के रंगों का उत्सव दूसरे दिन ही मनाया जाता है. होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है. ऐसे में 10 मार्च से होलाष्टक लगेगा. इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, सगाई, गृह प्रवेश आदि नहीं किया जाता होता है. फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू होता है. होली के पहले दिन, सूर्यास्त के पश्चात, होलिका की पूजा कर उसे जलाया जाता है. होलिका पूजा का मुहूर्त काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं होलिका दहन (Holika Dahan 2022) का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में विस्तार से-

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











