
Holi: होलिका दहन पर भूलकर भी ना करें ये काम, पूरे साल रहेगी पैसों की तंगी
AajTak
हिंदू धर्म में होली के त्योहार का बहुत बड़ा महत्व है. धार्मिक कथाओं के अनुसार हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था. अपने अहंकारी भाई के कहने पर होलिका प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठ गई, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद की जान बच गई और होलिका जलकर भस्म हो गई. इसलिए होली के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार भी कहा जाता है.
हिंदू धर्म में होली के त्योहार का बहुत बड़ा महत्व है. धार्मिक कथाओं के अनुसार, हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था. अपने अहंकारी भाई के कहने पर होलिका प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठ गई, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद की जान बच गई और होलिका जलकर भस्म हो गई. इसी वजह से होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार, होलिका दहन के दिन कई ऐसे कार्य होते हैं जिसे करना अशुभ माना जाता है और कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जिन्हें इस दिन खाना वर्जित होता है. आइए ज्योतिषाचार्य पंडित रजत शर्मा से जानते हैं इसके बारे में.... क्या काम नहीं करने चाहिए? ज्योतिषाचार्य पंडित रजत शर्मा कहते हैं कि इस दिन किसी को भी पैसे उधार नहीं देने चाहिए. ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मकता आ सकती है और पूरे साल आप आर्थिक कमी से जूझ सकते हैं. ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि इस दिन महिलाएं अपने पुत्रों के लिए उपवास रख सकती हैं. ऐसा करने से भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा मिलती है जिससे पुत्रों को दीर्घ आयु की प्राप्ति होती है. होली के दिन अपनी माता का अपमान करने से आपको जीवन में दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है. इस दिन अपनी माता को उपहार दे सकते हैं. ऐसा करने से भगवान श्री कृष्ण की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे.More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












