
Hockey Asia Cup 2022: एशिया कप में भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से रौंदा, पाकिस्तान हुआ बाहर
AajTak
टीम इंडिया ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए इंडोनेशिया को 16-0 से रौंद दिया है. इसी के साथ अब पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, जबकि भारत ने नॉकआउट मैचों के लिए क्वालिफाई कर लिया है.
हॉकी एशिया कप-2022 में भारत ने इंडोनेशिया (India Vs Indonesia) को 16-0 से हराकर ज़बरदस्त जीत हासिल की है. इसी के साथ टीम इंडिया ने सुपर-4 में क्वालिफाई कर लिया है. खास बात ये है कि भारत की इस जीत के साथ पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है और वह वर्ल्डकप-2023 से बाहर हो गया है. एशिया कप 2022 के नॉकआउट स्टेज में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को इस मैच में बड़ी जीत की जरूरत थी. टीम इंडिया ने ऐसा ही किया और 16-0 के स्कोर से जीत दर्ज की. भारत ने इस मैच में शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और पहले क्वार्टर में ही गोल दागा.
इसके बाद टीम इंडिया ने स्कोर की रफ्तार को बढ़ाया, पहले क्वार्टर में भारत का स्कोर 3-0 था, जो दूसरे क्वार्टर में 6-0 हुआ. तीसरे क्वार्टर में ये स्कोर 10-0 और अंत में स्कोर 16-0 तक गया. इसी के साथ टीम इंडिया की इंडोनेशिया पर दमदार जीत दर्ज हुई.
Magnificent game for #MenInBlue as they mark a big win against Indonesia at the Hero Asia Cup 2022 to qualify for the Super 4s of the Hero Asia Cup 2022!😍#IndiaKaGame #HockeyIndia #HeroAsiaCup #MatchDay #INDvsINA @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/TJOEixswSk
इस मैच का असर 2023 में होने वाले हॉकी वर्ल्डकप पर भी पड़ा है. क्योंकि यहां बड़े अंतर से मैच जीतने वाली टीम वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई कर जाती. अब भारत ने जीत दर्ज कर ली है, तो वह वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई कर गया है और पाकिस्तान बाहर हो गया है.
भारत के क्वालिफाई करने के अलावा जापान, कोरिया और मलेशिया भी वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई कर गई हैं. जबकि पाकिस्तान का पत्ता वर्ल्डकप से कट गया है. वहीं अगर इस एशिया कप की बात करें तो जापान और भारत नॉकआउट मैच के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं.
India beats Indonesia 16-0 and qualifies for the Super 4s #AsiaCupHockey2022. This means that Japan, S. Korea & Malaysia qualify for the FIH World Cup 2023. India qualify as hosts. Pakistan OUT of the 2023 Hockey World Cup

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









