
HMD T21 टैबलेट भारत में लॉन्च, मिलेगा 4G वॉयस कॉलिंग फीचर, इतने रुपये है कीमत
AajTak
HMD ने भारतीय बाजार में नया डिवाइस लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने HMD T21 को लॉन्च किया है, जो दो साल पहले लॉन्च हुए नोकिया डिवाइस का रिब्रांडेड वर्जन है. साल 2023 में कंपनी ने Nokia T21 को लॉन्च किया था, जिसका रिब्रांडेड वर्जन ही HMD T21 है. इसमें स्पेसिफिकेशन्स के मामले में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
HMD Global ने भारतीय बाजार में नया प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है, जो साल 2023 में लॉन्च हुए Nokia T21 का रिब्रांडेड वर्जन है. कंपनी ने इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं किया है. इसमें आपको 10.36-inch का 2K रेज्योलूशन वाला LCD डिस्प्ले मिलता है.
डिवाइस UNISOC T612 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें कॉलिंग के लिए 4G सपोर्ट, 8MP का फ्रंट और रियर कैमरा मिलता है. टैबलेट को पावर देने के लिए 8200mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी खास बातें.
HMD T21 में 10.36-inch का IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 400 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए टफ ग्लास का इस्तेमाल किया गया है. इसमें आपको हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट (nano + nano / microSD) मिलता है.
यह भी पढ़ें: HMD और Lava फोन पर फ्री में देख सकेंगे 'TV चैनल', नहीं पड़ेगी इंटरनेट या सब्सक्रिप्शन की जरूरत
टैबलेट UNISOC T612 प्रोसेसर पर काम करता है. डिवाइस Android 13 पर बेस्ड है, जिसे Android 14 का अपग्रेड मिलेगा. ध्यान रहे कि इस वक्त मार्केट में Android 15 वाले डिवाइस आ रहे हैं. इसमें 8MP का फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप मिलता है.
इसमें FM रेडियो, स्टीरियो स्पीकर, डुअल माइक्रोफोन, OZO ऑडियो और प्लेबैक मिलता है. डिवाइस IP52 रेटिंग के साथ आता है. टैबलेट में 4G LTE वॉयस कॉलिंग और Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है. इसे पावर देने के लिए 8200mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W की चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











