
Hindu Temple: UAE में बनकर तैयार हुआ हिंदू मंदिर, है बेहद खूबसूरत और भव्य, देखें तस्वीरें
AajTak
यूएई के दुबई का भव्य हिंदू मंदिर पांच अक्टूबर से आम जनता के लिए खोला जाएगा. मंदिर में हिंदू धर्म के 16 देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना के साथ एक ज्ञान कक्ष और आउटरीच गतिविधियों के लिए सामुदायिक केंद्र होगा. यह हिदू मंदिर जेबेल अली में अमीरात के कॉरिडोर ऑफ टॉलरेंस में है.
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई में बना हिंदू मंदिर दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा है. पांच अक्टूबर से ये भव्य हिदू मंदिर खुल जाएगा. इस मंदिर में हिंदू धर्म के 16 देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना के साथ एक ज्ञान कक्ष और अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए सामुदायिक केंद्र होगा.
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंधु गुरु दरबार मंदिर के ट्रस्टी राजू श्रॉफ ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस साल पांच अक्टूबर को दशहरे के मौके पर इस भव्य मंदिर को आधिकारिक तौर पर लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.
यह हिदू मंदिर जेबेल अली में अमीरात के कॉरिडोर ऑफ टॉलरेंस में है. हिंदू मंदिर के अलावा यहां एक सिख गुरुद्वारा, हिंदू मंदिर और कई चर्च हैं.
मंदिर के ट्रस्टी श्रॉफ ने कहा, यूएई सरकार के कई अधिकारी और गणमान्य लोग इस आधिकारिक उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. हमने कुछ अनुष्ठानों की भी योजना बनाई है.
उन्होंने बताया, मंदिर को दो चरणों में जनता के लिए खोला जाएगा. पहले चरण में हम सिर्फ जनता के लिए पूजास्थल को खोलेंगे.
मंदिर समिति के सदस्य अशोक कुमार डब्ल्यू. ओधरानी ने कहा, दूसरा चरण 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर शुरू होगा. इस दौरान हम जनता के लिए ज्ञान कक्ष और सामुदायिक कक्ष खोलेंगे. मंदिर आने वाले लोग यहां शादी, हवन या निजी कार्यक्रमों का आयोजन कर सकते हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











