
Himachal Weather: इन चार जिलों में उठा सकते हैं बर्फबारी का लुत्फ
AajTak
अगर आप हिमाचल प्रदेश घूमने जा रहे हैं तो आपको मौसम विभाग द्वारा अगले 48 घंटे के लिए जारी एडवाइजरी को जरूर पढ़ लेना चाहिए. विभाग के मुताबिक किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति, कुल्लू, चंबा व मनाली के ऊपरी इलाको में बर्फबारी हो सकती है. इसके साथ ही प्रदेश के निचले इलाकों में कोहरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है. प्रदेश के किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति, कुल्लू और चंबा में आगामी 48 घंटों में बर्फबारी की संभावना है. यहां आप बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं. वहीं, निचले क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा. हालांकि, बिलापसुर, कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
इन इलाकों में हो सकती है बर्फबारी
मौसम के बदलते रुख को दोखते हुए वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है. मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा लेकिन आगामी 48 घंटों के दौरान किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति, कुल्लू, चंबा व मनाली के ऊपरी इलाको में बर्फबारी की उम्मीद है.
एहतियात बरतें वाहन चालक
बताया कि इससे तापमान में कमी आएगी. इसके अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा. प्रदेश के निचले इलाकों में कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में वाहन चालकों को एहतियात बरतने की जरूरत है.
न्यूनतम तापमान में कमी आएगी

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








