
Himachal Pradesh Congress: हिमाचल BJP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के आने से कांग्रेस को मिलेगी मजबूती? राजीव शुक्ला से जानें
AajTak
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदी में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा. इस पर आजतक से बातचीत करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस मजबूत दिख रही है और बीजेपी की सरकार जा रही है. हिमाचल में मौजूदा सरकार से हर कोई परेशान है. युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, महिलाएं अलग परेशान हैं. मंहगाई से सब त्रस्त हैं. हम सबको राहत देने वाले हैं अगर कांग्रेस की सरकार वहां पर आती है. उसी का प्रयास है. हिमाचल एक ऐसा राज्य है, जहां हमारा नीचे तक संगठन है. देखें हिमाचल कांग्रेस प्रभारी से खास बातचीत.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











