
Himachal Pradesh: डिनर कर रहा था परिवार, तभी घर पर आ गिरा Rocket
AajTak
लकी कुमार अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था. तभी उसके घर पर रॉकेट आ गिरा. तेज धमाके के साथ रोशनी भी हुई. सभी घर से निकलकर बाहर की ओर भागे. देखा तो रॉकेट का खोल गली में पड़ा था. घर का स्लैब क्षतिग्रस्त था. पुलिस घटना की जांच कर रही है. सेना को सूचित किया गया है.
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा जिले (Kangra) के गांव में रॉकेट लांचर आ गिरा. तेज धमाका सुन लोगों के जान हलक में अटक गई. वे अपने घरों से भाग खड़े हुए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रॉकेट के अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. गनीमत यह रही की धमाके की चपेट में कोई इंसान नहीं आया. नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि, इसके बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. घटना शनिवार रात की है.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब 8.15 बजे कांगड़ा जिले के अंसोली गांव के रिहायशी मकान पर रॉकेट आ गिरा. तेज धमाके की आवाज सुन इलाके के सभी लोग अपने घरों से निकलकर बाहर की ओर भागे.
देखें वीडियो:-
लोगों को शुरुआत में समझ ही नहीं आया कि इतनी तेज आवाज कहां से आई है. पहले लगा कि कहीं पर सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है. लेकिन जब नजर क्षतिग्रस्त हुए घर के स्लैब पर गई तो सभी के होश उड़ गए. स्लैब से टकराकर रॉकेट लांचर गली में जा गिरा था. उसके अवशेष वहां पड़े हुए थे.
पुलिस और सेना को दी गई सूचना
गांववालों ने रॉकेट लांचर से हुए हमले की सूचना तुरंत ही कांगड़ा और गग्गल थाना पुलिस को दी. दोनों की थानों के प्रभारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने रॉकेट के अवशेषों को अपने कब्जे में लिया और लोगों के पूछताछ की. पुलिस ने इसकी सूचना नजदीकी सेना की यूनिट को भी दी है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.









