
High Protein Diet: बॉडी तो बना लेंगे लेकिन ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर यूं हो जाएगा बर्बाद
AajTak
High Protein Diet side effects: बचपन, किशोरावस्था, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग और बुढ़ापे के दौरान पर्याप्त प्रोटीन की आवश्यकता होती है. वयस्क होने के बाद, हर दिन प्रोटीन की जरूरी मात्रा बनाए रखना जरूरी होता है. इसका मतलब ये है किउ म्र बढ़ने के साथ कुपोषण से बचने के लिए पर्याप्त प्रोटीन का सेवन जरूरी है. खासतौर से मांसपेशियों की ताकत को बनाए रखने के लिए प्रोटीन जरूरी है. प्रोटीन डाइट को वेट लॉस और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में भी कारगर माना जाता है.
High Protein Diet: शरीर के विकास और इसे स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन की बहुत जरूरत होती है. एनिमल प्रोटीन में मीट, फिश, अंडे, चिकन और डेयरी प्रोडक्ट आते हैं जबकि प्लांट फूड प्रोटीन में बीन्स, नट, और अनाज आते हैं. वयस्कों के लिए हर दिन इसकी जरूरी मात्रा शरीर के वजन के हिसाब से 0.8 ग्राम, बच्चों के लिए 1.5 ग्राम और युवाओं के लिए 1.0 ग्राम प्रोटीन है. न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट इंडस्ट्री हाई प्रोटीन डाइट्स लेने पर जोर देती है. कई एथलीट भी मांसपेशियों की मजबूती के लिए हाई प्रोटीन लेते हैं. हालांकि कुछ वैज्ञानिकों का दावा है कि हाई प्रोटीन डाइट लेने के नुकसान भी हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












