
High Cholesterol: पैरो में दिखते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के ये संकेत, अनदेखा करने की गलती से भी न करें भूल
AajTak
WHO के अनुसार, दुनिया भर के एक तिहाई लोगो में कोरोनरी धमनी रोग हाई कोलेस्ट्रॉल (High cholesterol) की वजह से होता है इसलिए कोलेस्ट्रॉल का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. हालांकि हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण उतनी जल्दी नजर नहीं आते लेकिन समय के साथ पैरों में कुछ लक्षण (High cholesterol sign) दिखना हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकते हैं.
High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल आज के समय में काफी आम समस्या है और कई लोगों में यह समस्या देखी जाती है. कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से हार्ट डिसीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. 2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कार्डियोवस्कुलर डिजीज से मरने वाले लोगों की दर में 34 प्रतिशत की बढ़त हुई थी. मृत्यु की दर 155.7 से बढ़कर 209.19 प्रतिशत हो गई थी. जिन लोगों की मौत हुई थी, उनमें हाई कोलेस्ट्रॉल वालों की संख्या काफी अधिक थी. हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ अच्छी डाइट के साथ-साथ समय-समय पर कोलेस्ट्रॉल की जांच भी करानी होती है ताकि समय रहते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सके और हेल्थ रिस्क को कम कर सकें. हाल ही में एक एक्सपर्ट ने हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ लक्षण बताए हैं जो कि पैरों में नजर आते हैं. इन लक्षणों को अनदेखा करने की गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. अगर आपको भी ये लक्षण नजर आते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए.
कोलेस्ट्रॉल क्या है (What is cholesterol)
कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है जो लिवर में बनता है. यह 2 प्रकार का होता है. अच्छा कोलेस्ट्रॉल यानी हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एचडीएल) और लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन यानी बुरा कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल). एलडीएल कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए खतरनाक होता है. इसके बढ़ने से शरीर में काफी सारी समस्याएं होने लगती हैं. डॉक्टर द्वारा हाई कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर स्थिति देखकर इलाज किया जाता है.
स्वस्थ व्यक्ति के लिए कोलेस्ट्रॉल की मात्रा:
कुल कोलेस्ट्रॉल: 200- 239 mg/dL से कमHDL: 60 mg/dL से अधिकLDL: 100 mg/dL से कम
पैरों में दिखते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के ये लक्षण

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












