
Hero Glamour Xtec दे बाकी मोटरसाइकिल से 7% ज्यादा माइलेज, ये है कीमत
AajTak
Hero MotoCorp ने अपनी नई बाइक लॉन्च की है. इस 125 सीसी बाइक की खासियत इसके कई सारे स्मार्ट फीचर्स हैं. जिनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन सबसे अनोखे हैं.
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी Glamour Xtec लॉन्च की है. कंपनी का दावा है कि ये मोटरसाइकिल अपने स्मार्ट फीचर्स और कम कीमत की बदौलत देश की सबसे अफॉर्डेबल बाइक है. इस 125cc की बाइक में कंपनी ने कई सारे ऐसे फीचर्स दिए हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं. Hero Glamour Xtec में कंपनी ने सेगमेंट में पहली बार ब्लुटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया है. ये नेविगेशन ड्राइवर को रोड पर हर एक टर्न की जानकारी देता है. वहीं ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से गूगल मैप कनेक्टिविटी का फायदा भी मिलता है. इसके अलावा बाइक में एसएमएस अलर्ट की भी सुविधा है. Hero Glamour Xtec में कंपनी इंटीग्रेटेड यूएसबी चार्जर, बैंक एंगल सेंसर और रियल टाइम में माइलेज वाच जैसे फीचर दिए हैं. इस बाइक में 5 स्पीड गियर बॉक्स आता है. इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक और H-Shape एलईडी हेडलैंप दिया गया है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि ये 34% ज्यादा रोशनी देती है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












