
Hero Glamour X: बाइक खुद बताएगी कब बदलें गियर... क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुई फ्यूचरिस्टिक ग्लैमर, कीमत है इतनी
AajTak
Hero Glamour X: हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई ग्लैमर एक्स 125 को लॉन्च कर दिया है. इस बाइक में कई ऐसे सेग्मेंट फर्स्ट फीचर दिए गए हैं जो इसे बाजार में उपलब्ध दूसरे मॉडलों के मुकाबले बेहतर बनाते हैं. इस बाइक में क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है, जो आमतौर पर प्रीमियम और महंगी बाइक्स में ही देखने को मिलता है.
Hero Glamour X 125 Price & Features: दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने घरेलू बाजार में अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए नई मोटरसाइकिल Hero Glamour X को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक और कई स्मार्ट फीचर्स से लैस इस नई बाइक की शुरुआती कीमत 90,000 (एक्स-शोरूम) तय की गई है. कंपनी का दावा है कि, ये बाजार में उपलब्ध 125 सीसी सेग्मेंट की अब तक की सबसे फ्यूचरिस्टिक बाइक है.
कैसी है नई Hero Glamour X
कम्यूटर सेग्मेंट की इस बाइक में कंपनी ने कई ख़ास फीचर्स को शामिल किया है. हीरो मोटोकॉर्प ने इस बाइक को बिल्कुल फ्रेश और बोल्ड डिज़ाइन दिया है. मस्कुलर बॉडी वर्क के साथ आने वाली इस मोटरसाइकिल को दो वेरिएंट (ड्रम और डिस्क) और 5 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. कंपनी का कहना है कि, इसमें दुनिया का पहला लो बैटरी किक स्टार्टेबिलिटी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. जो एडवांस इलेक्ट्रॉनिक राइड असिस्टेंस (AERA) द्वारा पावर्ड है.
नई ग्लैमर एक्स में मस्कुलर स्टांस और शार्प कैरेक्टर लाइंस देखने को मिलती है. इसमें सिग्नेचर 'H' शेप का फुल एलईडी लाइटिंग पैकेज दिया गया है, हेडलैंप, इंटिग्रेटेड पोज़िशन लाइट और स्टाइलिश एलईडी टेल लैंप शामिल हैं. कंपनी ने इसमें एक उंचा टिंटेड विंडस्क्रीन दिया है, लेकिन हीरो मोटोकॉर्प एक्सेसरीज के तौर पर एक शॉर्ट विंडस्क्रीन भी ऑफर कर दिया है. हैंडलबार पहले के मुकाबले 30 मिमी और भी ज्यादा चौड़ा है साथ ही सीट को और भी स्पेसियश और कम्फर्टेबल बनाया गया है.
बाइक के सीट की उंचाई को कम करते हुए अब इसे 790 मिमी कर दिया गया है. हालांकि ग्राउंड क्लीयरेंस रेगुलर मॉडल की ही तरह 170 मिमी है, जो कि पर्याप्त है. कंपनी इसमें सीट के नीचे अंडरसीट स्टोरेज स्पेस भी दिया है, जिसमें आप अपने जरूरत के छोटे-मोटे सामाना या डॉक्युमेंट इत्यादि रख सकते हैं.
नई Hero Glamour X में कंपनी सबसे ख़ास फीचर जो शामिल किया है, वो है क्रूज कंट्रोल. ये कम्यूटर सेग्मेंट आने वाली पहली बाइक है जिसमें यह फीचर दिया जा रहा है. आमतौर पर ये फीचर प्रीमियम और महंगी बाइक्स में ही देखने को मिलता है. नए राइड-बाय-वायर थ्रॉटल की बदौलत, ग्लैमर एक्स में अब क्रूज़ कंट्रोल और तीन राइडिंग मोड (पावर, रोड और इको) मिलते हैं. ये मोड टॉप-स्पीड को सीमित नहीं करते, बल्कि आपके द्वारा चुने गए मोड के आधार पर मैपिंग को बदल देते हैं. इसके साथ ही, इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक अडैप्टिव कलर एलसीडी डिस्प्ले भी दिया गया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












