
Hero Glamour: स्मार्ट लुक और एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ नया 'ग्लैमर', कीमत है इतनी
AajTak
2024 Hero Glamour: हीरो मोटोकॉर्प ने बाजार में अपनी मशहूर बाइक 'हीरो ग्लैमर' के नए अपडेटेड मॉडल को लॉन्च किया है. नए ब्लैक मेटैलिक सिल्वर पेंट स्कीम के साथ पेश की गई ये बाइक पहले से और भी ज्यादा एडवांस हो गई है. इसमें कुछ नए फीचर्स को शामिल किया गया है.
2024 Hero Glamour Bike launched: हीरो मोटोकॉर्प ने घरेलू बाजार में अपनी मशहूर बाइक Hero Glamour के नए अपडेटेड मॉडल को लॉन्च किया है. बाइक को ब्लैक मेटैलिक सिल्वर नए पेंट स्कीम के साथ पेश किया गया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस कम्यूटर बाइक को दो वेरिएंट में बाजार में उतारा गया है. इसके बेस मॉडल यानी ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 83,598 रुपये और डिस्क ब्रेक मॉडल की कीमत 87,598 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
नए कलर स्कीम के अलावा, 2024 हीरो ग्लैमर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की ही तरह स्लिम कम्यूटर डिज़ाइन मिलता है. हालाँकि, नए ब्लैक कलर के साथ, बाइक पहले से ज़्यादा आकर्षक दिखती है. इसके ब्लैक और ग्रे एक्सेंट कट और क्रीज़ को और भी उभारते हैं, जिससे ग्लैमर पहले से थोड़ा फ्रेश दिखती है. इसके अलावा कंपनी ने बाइक के लाइट्स और स्विच इत्यादि को अपग्रेड किया है.
Hero Glamour में कंपनी ने LED हेडलैंप, हजार्ड लैंप और स्टार्ट-स्टॉप स्विच को शामिल किया है. नए ब्लैक मेटैलिक सिल्वर कलर के अलावा ये बाइक कैंडी ब्लेज़िंग रेड, ब्लैक स्पोर्ट्स रेड, ब्लैक टेक्नो ब्लू में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है.
Hero Glamour के वेरिएंट्स और कीमत:
पावर और परफॉर्मेंस:
Glamour में कंपनी 124.7 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया है. ये इंजन 10.72bhp की पावर और 10.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके फ्रंट में टेलेस्कोपिक फॉर्क और पिछले हिस्से में डुअल रियर शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन दिया गया है. इसके बेस मॉडल में आगे और पीछे ड्रम ब्रेक मिलता है वहीं हायर वेरिएंट में आगे की तरफ डिस्क और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक सेटअप मिलता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












