
Hero का बंपर धमाका! महज 32 दिन में बेच डाली 14 लाख गाड़ियां, इस मॉडल की भारी डिमांड
AajTak
Hero MotoCorp ने इससे पहले साल 2019 के त्योहारी सीजन के मौके पर सबसे ज्यादा 12.7 लाख यूनिट्स दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी. इस बार कंपनी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
नवरात्र से शुरू होने वाले फेस्टीव सीजन से लेकर दिवाली और फिर भाई दूज तक भारतीय बाजार को जबरदस्त कारोबार का अंदाजा रहता है. ये मौका नए वाहन खरीदारों के लिए भी काफी मुफीद माना जाता है. वहीं वाहन निर्माता कंपनियां भी इस मौके पर भरपूर लाभ उठाने की पूरी कोशिश करती है. देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के लिए इस बार का फेस्टिव सीजन बेहद ही शानदार रहा.
कंपनी ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, महज 32 दिनों के फेस्टीव सीजन के दौरान हीरो मोटोकॉर्प ने घरेलू बाजार में 14 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल और स्कूटरों की बिक्री की है. ये अब तक की हीरो मोटोकॉर्प की तरफ से बेचे जाने वाले सबसे बड़ा सेल्स का आंकड़ा है. आज तक कंपनी ने किसी भी त्योहारी सीजन में इतने वाहनों की बिक्री दर्ज नहीं की थी.
32 दिनों का ये त्योहारी मौसम नवरात्र से लेकर भाई दूज तक चलता है. शहर से लेकर गांव तक हीरो मोटोकॉर्प ने ताबड़तोड़ गाड़ियों की बिक्री की है. पिछले साल के फेस्टीव सीजन की तुलना में कंपनी ने 19% की ग्रोथ दर्ज की है. जबरदस्त डिमांड के चलते हीरोमोटोकॉर्प ने इस बार अपने ही सर्वाधिक बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो कि साल 2019 में 12.7 लाख दोपहिया वाहनों की बिक्री का था.
कंपनी ने इससे पहले कहा था कि, उसे उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था सकारात्मक बने रहने के कारण घरेलू बाजार में उसके दोपहिया वाहनों की मांग में और बढ़ोतरी होगी. हीरो, जिसने हाल ही में यूरोपीय बाजार में प्रवेश की घोषणा की है, अपने सेल्स इंफ्रा को और बेहतर करने पर फोकस कर रहा है. कंपनी अगले 6 महीनों में कम से कम 100 प्रीमियम रिटेल स्टोर खोलने का लक्ष्य लेकर चल रही है.
इस मॉडल की भारी डिमांड:
हीरो मोटोकॉर्प के व्हीकल पोर्टफोलियो में कम्यूटर से लेकर स्पोर्ट तक और इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल हैं. लेकिन सबसे ज्यादा डिमांड 100 सीसी सेग्मेंट की बाइक्स का देखने को मिलता है. हर महीने कंपनी अपनी मशहूर बाइक Hero Splendor के तकरीबन 2 लाख यूनिट्स की बिक्री करती है, जो कि कंपनी की बेस्ट सेलिंग मॉडल है. हालांकि कंपनी ने मॉडल्स के सेल्स ब्रेकअप साझा नहीं किए हैं, लेकिन उम्मीद है कि, इस फेस्टीव सीजन में भी हीरो स्प्लेंडर सबसे आगे रही होगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











