
Heavy Rain: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के बाद हजारों लोग फंसे, बिहार में बिजली गिरने से 33 की मौत
AajTak
उत्तराखंड से लेकर असम तक और बिहार से लेकर कर्नाटक तक, देश मौसम की मार झेल रहा है. उत्तराखंड में लैंड स्लाइड से हज़ारों लोग मुश्किल में फंसे हुए है. बिहार में बिजली गिरने से 30 से ज़्यादा लोग मारे गये हैं. असम में तो हालात सबसे ज्यादा खराब हैं. यहां ब्रह्मपुत्र और दूसरी नदियों में आई बाढ़ ने सैकड़ों गांव पानी में डूब गये हैं. असम के 7 लाख लोग इस समय बाढ़ का सामना कर रहे हैं.पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं. प्रदेश के 26 जिलों के चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. कछार जिले में हालात इतने बिगड़ गए कि यहां भारतीय सेना को बचाव कार्यों के लिए बुलाया गया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











