
Heat Wave Update: इस राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी, अगले 2-3 दिनों तक टूटेगा हीट वेव का कहर
AajTak
Weather News: ओडिशा में भी गर्मी से राहत नहीं है. यहां पर मार्च महीने में ही हीट वेव ने हालात को काफी गंभीर बना दिया है. बुधवार और गुरुवार को ओडिशा के कई जिलों में हीट वेव की स्थिति रहने वाली है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है.
Weather Today: इस साल मार्च महीने में ही गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. समय बीतने के साथ-साथ तापमान में भी तेजी से वृद्धि हो रही है. उत्तर भारत के कई राज्यों में दिन में तेज धूप खिल रही है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उधर, ओडिशा में भी गर्मी से राहत नहीं है. यहां पर मार्च महीने में ही हीट वेव ने हालात को काफी गंभीर बना दिया है. बुधवार और गुरुवार को ओडिशा के कई जिलों में हीट वेव की स्थिति रहने वाली है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग (IMD) ने गर्मी को देखते हुए ओडिशा के कई हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. बता दें कि यलो अलर्ट तब जारी किया जाता है, जब तापमान में काफी वृद्धि होती है. IMD के अनुसार, हालांकि, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है, लेकिन तापमान काफी अधिक रहेगा.
तेज उत्तर पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं के प्रभाव में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होनी है. ओडिशा के कुछ स्थानों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र के सोमवार शाम के बुलेटिन के अनुसार, पारा पश्चिमी ओडिशा के कई जिलों में बढ़ गया है, जहां चार स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. क्षेत्रीय मौसम विभाग के डायरेक्टर हबीबुर रहमान बिस्वास ने हमारे सहयोगी 'इंडिया टुडे' को बताया कि जहां पर बोलंगीर 41 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक तापमान रहा तो वहीं, तितलागढ़ में 40.6, तालचर में 40.2 डिग्री, आंगुल में 40.1 और बौध में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों में ओडिशा के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. विभाग ने बौध, सोनेपुर और बोलंगीर जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. इसके लिए यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







