
Heat Wave: अभी तो कुछ भी नहीं है, 50 डिग्री पहुंच सकता है तापमान, गर्मी को लेकर डरा रही मौसम विभाग की ये भविष्यवाणी
AajTak
IMD Weather Prediction: मौसम विभाग ने बताया है कि मौसम विज्ञान की नजर से 50 डिग्री सेल्सियस तापमान संभव है. चूंकि, मई का महीना सबसे गर्म महीना होता है, इसलिए पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को भी छू सकता है. हालांकि, ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड नहीं है.
Weather Update: पिछले कई दिनों से भारत के कई राज्यों भीषण गर्मी का कहर झेल रहे हैं. यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने एक ऐसी भविष्यवाणी कर दी है, जिसे सुनकर आप भयभीत हो सकते हैं. दरअसल, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस बार अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है.
IMD ने बताया है कि मौसम विज्ञान की नजर से 50 डिग्री सेल्सियस संभव है. चूंकि, मई का महीना सबसे गर्म महीना होता है, इसलिए पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को भी छू सकता है. हालांकि, ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड नहीं है. अधिकतम तापमान 52.6 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है.
अभी जारी रहेगा गर्मी का सितम, लेकिन एक गुड न्यूज भी मौसम विभाग ने बताया है कि अभी विभिन्न राज्यों में गर्मी का सितम जारी रहने वाला है. जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं. लेकिन साथ ही एक गुड न्यूज भी है. दरअसल, इस बार बारिश की स्थिति में थोड़ा सुधार आने के आसार हैं. अभी तक देशभर में मार्च से अब तक सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई है. मई के महीने में इस बार 109 फीसदी बारिश यानी सामान्य से अधिक होने की संभावना है. वेस्ट, सेंट्रल, नॉर्थवेस्ट में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा. इसके अतिरिक्त न्यूनतम तापमान भी नॉर्थवेस्ट, सेंट्रल, ईस्ट में सामान्य से अधिक रहने वाला है.
i) Heat wave conditions to continue over Northwest & Central India till 02nd May and over East India till 30th April and abate thereafter. • pic.twitter.com/5gBVQfPj2d
यूपी में पारा 47 डिग्री के पार पहुंचा उत्तर प्रदेश में बांदा में बीते दिन तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी महीने के लिए अब तक का उच्च तापमान दर्ज किया गया. कई जगहों पर पारा 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, झांसी और लखनऊ में तापमान क्रमश: 46.8 डिग्री सेल्सियस, 46.2 डिग्री सेल्सियस और 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के गुरुग्राम और मध्य प्रदेश के सतना में भी इस महीने का उच्चतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस और 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, अन्य जगहों में दिल्ली के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स वेधशाला में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 46.4 डिग्री सेल्सियस, मध्य प्रदेश के नौगांव में 46.2 डिग्री सेल्सियस और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









