
Heart Disease: ये 9 लक्षण हो सकते हैं दिल की बीमारी के संकेत, रहें सावधान
AajTak
दुनियाभर में दिल से जुड़ी बीमारियां मृत्यु की सबसे बड़ी बनती जा रही है. बढ़ती उम्र के साथ-साथ दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. 50 वर्ष के बाद ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. अक्सर हमारे माता-पिता भी अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार ऐसा करना घातक साबित हो सकता है.
दुनियाभर में दिल से जुड़ीं बीमारियां मृत्यु की सबसे बड़ी वजह बनती जा रही है. बढ़ती उम्र के साथ-साथ दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. 50 वर्ष के बाद ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. अक्सर हमारे माता-पिता भी अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार ऐसा करना घातक साबित हो सकता है. अगर उन्हें सांस लेने में दिक्कत है या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के लक्षण महसूस हो रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें. आप अपने माता-पिता के व्यवहार और बॉडी लैंग्वेज से दिल के बीमारी के लक्षणों का पता लगा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे कुछ लक्षणों के बारे में.... हाई ब्लड प्रेशर- इन दिनों हाई ब्लड प्रेशर की समस्या लोगों में कॉमन हो गई है. 50 वर्ष से ऊपर की उम्र के बाद इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है. आप अपने पैरेंट्स का हर हफ्ते या 15 दिनों के अंदर डिजिटल ब्लड प्रेशर मापने वाली मशीन की मदद से ब्लड प्रेशर चैक कर सकते हैं. यदि आपके माता-पिता उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, तो आपको नियमित रूप से जांच करानी चाहिए. अनियंत्रित उच्च रक्तचाप आपके दिल को कठोर बना सकता है जिससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है. हाई ब्लड शुगर- हाई ब्लड शुगर से कोरोनरी आर्टरी डीसीज का खतरा बढ़ जाता है. दरअसल, ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ने से कोरोनरी धमनी संकरी हो जाती हैं. इससे रक्त वाहिकाओं के फंक्शन में रुकावट आ जाती है. इसलिए समय-समय पर ब्लड शुगर लेवल की जांच करना हृदय को स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












