
Heart attack: हो सकता है आपको भी आया हो साइलेंट हार्ट अटैक, ये संकेत ना करें नजरअंदाज
AajTak
आमतौर पर हार्ट अटैक का सबसे बड़ा लक्षण सीने में तेज दर्द माना जाता है. हालांकि हर हार्ट अटैक ऐसा नहीं होता है. कई बार ये दर्द बहुत हल्का होता है और लोगों को लगता है कि अपच या गैस की वजह से ये दर्द हो रहा है. डॉक्टर जब कार्डियक अल्ट्रासाउंड करता है तब पता चलता है कि उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया था.
कुछ खास लक्षण होते हैं जो हार्ट अटैक की चेतावनी देते हैं. जैसे कि सीने में तकलीफ या दर्द, ठंड लगने के साथ पसीना आना और बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होना. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हार्ट अटैक बिना लक्षण के भी आ सकता है. जी हां हो सकता है कि आपको भी कभी ना कभी दिल का दौरा पड़ा हो और आपको इसका पता भी ना चला हो. इसे 'साइलेंट' हार्ट अटैक (Silent heart attack) कहा जाता है. साइलेंट हार्ट अटैक में बहुत असामान्य या फिर कोई भी लक्षण महसूस नहीं होते हैं. इस तरह का हार्ट अटैक बहुत खतरनाक हो सकता है.













