
Healthy Eating: पुरुषों को हर दिन खानी चाहिए ये 8 चीजें, सेक्स ड्राइव बढ़ाने समेत कई फायदे
AajTak
महिलाओं की तुलना में पुरुषों को कुछ खास पोषक तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कुछ चीजें पुरुषों को हर दिन खानी चाहिए. ये चीजें किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं क्योंकि इन्हें खाने से पुरुषों की रोजमर्रा की दिक्कतें दूर होती हैं. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में.
महिलाओं की तुलना में पुरुषों को कुछ खास पोषक तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कुछ चीजें पुरुषों को हर दिन खानी चाहिए. ये चीजें किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं क्योंकि इन्हें खाने से पुरुषों की रोजमर्रा की दिक्कतें दूर होती हैं. आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में. पालक- प्रसिद्ध डायटिशियन और 'द माइंड डाइट' की लेखिका मैगी मून का कहना है कि पुरुषों को एक दिन में पांच सब्जियां किसी ना किसी तरह अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए. हालांकि 10 में से 9 पुरुष दिन भर में एक या दो से ज्यादा सब्जियां नहीं खाते हैं. हरी पालक एक ऐसी चीज है जो अकेले तीन सब्जियों के बराबर है. पालक ब्लड फ्लो सही करने से लेकर दिल को भी सेहतमंद रखता है. ये पुरुषों की कार्यक्षमता को बेहतर करता है. कोई जरूरी नहीं है कि आप इसे सब्जी के तौर पर ही खाएं. इसे प्रोटीन शेक या स्मूदी में मिलाकर भी पी सकते हैं. या फिर सलाद में डालकर भी खा सकते हैं. बादाम- पुरुषों को हर दिन बादाम खाना चाहिए. बादाम में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है. एक रिसर्च के मुताबिक जिन पुरुषों में मैग्नीशियम की कमी होती है उनमें टेस्टोस्टेरोन का स्तर भी कम होता है. मैग्नीशियम सामान्य मांसपेशियों और तंत्रिका को सक्रिय बनाए रखने में मदद करता है. ये ऊर्जा बनाने में कोशिकाओं की मदद करता है. ये दिल और रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











