
Haryana: 3 महीने में रिटायर होने वाले थे DSP सुरेंद्र सिंह, माफिया ने डंपर से कुचलकर खत्म कर दी जिंदगी
AajTak
Haryana DSP Murder: हरियाणा के तावडू (नूंह) के DSP सुरेंद्र सिंह बिश्नोई अवैध खनन की घटना की जांच के लिए गए थे, जिनकी डम्पर चालक ने कुचलकर हत्या कर दी. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है.
हरियाणा के तावडू (नूह) DSP सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की खनन माफिया ने डंपर से कुचलकर हत्या कर दी. डीएसपी एक गुप्त सूचना पर तावडू (Tauru) हिल इलाके में छापेमारी करने गए थे, जहां अवैध रूप से खनन किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह इसी साल तीन महीने बाद हरियाणा पुलिस से रिटायर होने वाले थे.
एक चश्मदीद ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे तावडू डीएसपी सुरेंद्र सिंह पचगांव पहाड़ी के नजदीक अपने सरकारी वाहन के पास खड़े थे. इसी दौरान उन्होंने अवैध तरीके से पत्थर का परिवहन कर रहे डंपर को हाथ देकर रोकने का इशारा किया. यह देख ड्राइवर ने वाहन न रोकते हुए उसकी गति और तेज कर दी और पुलिस अधिकारी को कुचलते हुए आगे बढ़ गया.
इस घटना में पुलिस अधिकारी की मौत पर ही मौत हो गई. डीएसपी की मौके पर ही हत्या कर आरोपी ड्राइवर मौके से फरार है. पुलिस ने डंपर चालक को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.
खट्टर सरकार पर कांग्रेस हमलावर
राज्य के बड़े पुलिस अधिकारी की हत्या को लेकर विपक्षी दलों ने मनोहरलाल खट्टर सरकार को निशाने पर ले लिया है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सूबे की भाजपानीत सरकार पर हमला बोला है. सुरजेवाला ने कहा है कि हरियाणा माइनिंग माफिया का अड्डा बन चुका है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और माइनिंग माफिया की सांठगांठ के चलते यह घटना हुई है. कांग्रेस सांसद ने इस हत्याकांड की न्यायिक जांच की मांग की है.
फोर्स लगानी पड़ेगी तो लगाएंगे: अनिल बिज

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









