
Haryana: मोबाइल चलाने के लिए हॉटस्पॉट ऑन नहीं कर पाई पत्नी तो पति ने कर दी हत्या
AajTak
रोहतक में एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय कुमार घर पर मोबाइल चला रहा था. अचानक उसके मोबाइल का नेट का डाटा खत्म हो गया. इस पर उसने अपनी पत्नी रेखा से हॉटस्पॉट ऑन करने की बात कही. पत्नी घर के काम में व्यस्त थी और वो हॉटस्पॉट ऑन नहीं कर पाई.
हरियाणा के रोहतक से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पति ने पत्नी की तेज धारदार वाले हथियार से वार कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी की इसलिए हत्या की क्योंकि उसने अपने मोबाइल का हॉटस्पॉट ऑन नहीं किया. पति मोबाइल में इंटरनेट चलाना चाहता था, लेकिन पत्नी घर का काम करने में व्यस्त थी.
यह घटना मदीना गांव हुई, पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. लेकिन घटना के कुछ घंटे बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या
SI जयभगवान ने बताया की 30 जुलाई को उन्हें सूचना मिली कि घरेलू कलह के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. मौके पर पहुंचकर पता चला कि अजय कुमार अपनी पत्नी के साथ घर पर मोबाइल चला रहा था. अचानक उसके मोबाइल का नेट का डाटा खत्म हो गया. इस पर उसने अपनी पत्नी रेखा से मोबाइल का इंटरनेट के लिए हॉटस्पॉट ऑन करने की बात कही.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पत्नी रेखा पशुओं का गोबर उठाने के व्यस्त थी जिस कारण वो अपने फोन का हॉटस्पॉट ऑन नहीं कर पाई. इस बात से गुस्साए अजय ने पत्नी रेखा की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया. मृतक रेखा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया. बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








