
Haryana: नूंह हिंसा से विवादों में आए बिट्टू बजरंगी ने युवक को पीटा, देखता रहा सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी
AajTak
हरियाणा के नूंह में हिंसा से विवादों में आए बिट्टू बजरंगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह एक युवक को लिटाकर पीटते हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो को खुद बिट्टू बजरंगी ने अपने स्टेटस में लगाया था. इस वीडियो में उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है, लेकिन उसने भी मारपीट रोकने की कोई कोशिश नहीं की.
हरियाणा के नूंह में हिंसा से विवादों में आए बिट्टू बजरंगी एक बार फिर चर्चा में हैं. दरअसल, उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक युवक को सरेआम पीटते हुए नजर आ रहा है. खास बात यह है कि इस दौरान वहां एक पुलिसकर्मी भी खड़ा था, जिसके सामने मारपीट की गई. मगर, उसने भी मारपीट रोकने की कोशिश नहीं की.
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में बिट्टू बजरंगी और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बिट्टू बजरंगी किस तरह से एक युवक को जमीन पर लिटाकर बुरी तरह से पीट रहा है. इस वीडियो को बिट्टू बजरंगी ने अपने स्टेटस पर लगाया.
यह भी पढ़ें- ऑनलाइन गेम खेलने वाले हो जाएं सावधान! साइबर ठग इस तरीके से बना सकते हैं निशाना, गुरुग्राम में पकड़ा गया रैकेट
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पीटा
इसके बाद शहर भर में यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. वीडियो के वायरल होने की खबर पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तलाश शुरू की. पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि बिट्टू बजरंगी और उसके साथियों ने उसे पर एक नाबालिक से छेड़छाड़ का आरोप लगाया और उसके बाद उसे बुरी तरह पीटा.
इन धाराओं में बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








