
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज कल, राशिनुसार महिलाएं इस तरह करें मां पार्वती का पूजन
AajTak
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज इस बार 26 अगस्त को मनाई जाएगी. यह पर्व भाद्रपद मास की शुक्ल तृतीया को होता है और शिव जी से जुड़ा है. महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं और मां पार्वती की पूजा करती हैं. इस दिन महिलाओं को राशिनुसार मां पार्वती को लाल चूड़ियां, सिंदूर, वस्त्र, चांदी के आभूषण और गुलाब का इत्र अर्पित करना चाहिए.
Hartalika Teej 2025: इस बार हरतालिका तीज 26 अगस्त यानी कल मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है. हरतालिका तीज को हरितालिका तीज के नाम से भी जाना जाता है और इस त्योहार का संबंध शिव जी से है. दरअसल, 'हर' शिव जी का नाम है इसलिए हरतालिका तीज ज्यादा उपयुक्त है. महिलाएं इस दिन निर्जल व्रत रखने का संकल्प लेती हैं. मुख्य रूप से ये पर्व मनचाहे और योग्य पति को प्राप्त करने का है, लेकिन कोई भी स्त्री ये व्रत रख सकती है. इस दिन हस्तगौरी नामक व्रत को करने का विधान भी है.
हरतालिका तीज पर राशिनुसार मां पार्वती को क्या अर्पित करें?
1. हरतालिका तीज पर कल मेष, सिंह और धनु राशि की महिलाएं मां पार्वती को लाल चूड़ियां, सिंदूर और बिंदी आदि अर्पित करें.
2. वहीं, कल वृष, कन्या और मकर राशि की महिलाएं मां पार्वती को सुगंध और वस्त्र अर्पित करें.
3. इनके अलावा, मिथुन, तुला और कुंभ राशि की महिलाएं मां पार्वती को चांदी के आभूषण अर्पित करें.
4. कर्क, वृश्चिक और मीन राशि की महिलाएं माता पार्वती को पुष्प और गुलाब का इत्र अर्पित करें.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












