
Harmful Morning Habits: सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो घट रही है आपकी उम्र, जानें अपनी गलत आदतें
ABP News
Morning Blood Pressure Surge: सुबह उठते आपकी कुछ आदतें आपकी पूरी दिनचर्या को प्रभावित करती हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आपकी सुबह की कौन सी आदतें आपकी लाइफस्टाइल को प्रभावित कर रही हैं.
Worst Morning Mistakes for Heart Health: सुबह का समय पूरे दिन की दिशा तय करता है. जागने के बाद के शुरुआती कुछ घंटे दिल की सेहत पर गहरा असर डालते हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह के समय ब्लड प्रेशर और कॉर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन स्वाभाविक रूप से बढ़े होते हैं, इसलिए इस दौरान हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है. अगर इसी समय कुछ गलत आदतें जुड़ जाएं, तो दिल पर दबाव और बढ़ सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि आपकी सुबह की कौन सी आदतें आपकी जिंदगी घटा रही हैं और इनको क्यों सुधार करना चाहिए.
सुबह उठते ही पानी न पीना
रातभर की नींद के बाद शरीर हल्का डिहाइड्रेटेड होता है. अगर सुबह सबसे पहले पानी नहीं पिया जाए, तो खून गाढ़ा हो सकता है, जिससे दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. सीधे चाय या कॉफी पीना हार्ट पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है. इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि सुबह उठकर पानी पिया जाए, ताकि आपका शरीर रिलैक्स महसूस करे.
बिना वॉर्म-अप के तेज एक्सरसाइज शुरू करना













