
Hardoi: पुलिस ने दौड़ कर किया BJP नेता को गिरफ्तार, हत्या के मामले में चल रहा था फरार
AajTak
हत्या के आरोप में फरार चल रहे बीजेपी नेता को पुलिस ने दौड़ कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, 1997 में एक हत्या के मामले में एडीजी कोर्ट ने आरोपी बीजेपी नेता शैलेंद्र सिंह भवानी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया हुआ था. तभी से वह फरार चल रहा था.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हत्या के मामले में फरार चल रहे बीजेपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को देखकर आरोपी नेता ने दौड़ लगा दी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपी भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह भवानी ने साल 2012 में हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था.
उस पर हत्या के अलावा कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी. पुलिस के मुताबिक 1997 में एक हत्या के मामले में एडीजी कोर्ट ने आरोपी शैलेंद्र सिंह भवानी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया हुआ था. उसके बाद से वह फरार चल रहा था.
कोतवाली देहात का हिस्ट्रीशीटर है शैलेंद्र
बीती रात पुलिस को आरोपी के देहात कोतवाली इलाके में होने की जानकारी मिली थी. पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया और शहर कोतवाली इलाके की आवास विकास कॉलोनी में उसके घर से आरोपी बीजेपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया. शैलेंद्र सिंह भवानी गांव कहां के रहने वाला है और वह कोतवाली देहात से मजारिया हिस्ट्रीशीटर है. इसके खिलाफ एडीजे कोर्ट ने 302 के मामले में कुर्की -वारंट जारी किया था.
लंबे समय से फरार चल रहा था हत्या का आरोपी
वहीं, इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी शैलेंद्र सिंह भवानी के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इसका जमांती वारंट खत्म हो चुका था, तभी से यह फरार चल रहा था. पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया फिर उसे जेल भेज दिया गया.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










