
Harda Blast: पटाखा फैक्ट्री के मालिक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की कर रहे थे कोशिश
AajTak
मध्य प्रदेश स्थित हरदा पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. फैक्ट्री के राजेश अग्रवाल नाम के मालिक को अरेस्ट किया गया है. फैक्ट्री को वह अपने भाई सोमेश अग्रवाल के साथ मिलकर चलाता था. बताया रहा है कि राजेश अग्रवाल को राजगढ़ जिले के सारंगपुर से अरेस्ट किया गया है. वह कार में सवार होकर दिल्ली फरार होने की फिराक में था.
मध्य प्रदेश स्थित हरदा पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान शामिल है. बताया रहा है कि राजेश अग्रवाल को राजगढ़ जिले के सारंगपुर से अरेस्ट किया गया है. वह कार में सवार होकर दिल्ली फरार होने की फिराक में था.
हरदा में अवैध फटाखा फैक्ट्री का संचालक राजीव अग्रवाल, और उसके बेटे को वेन्यु कार से सारंगपुर में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी हादसे के बाद फरार हो गए थे. राजेश अग्रवाल उज्जनै से दिल्ली के लिए निकले थे. साथ ही सोमेश अग्रवाल भी था, जो वाहन में सवार था और मध्य प्रदेश छोड़ दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था.
ये भी पढ़ें: रिहायशी इलाके में फैक्ट्री क्यों, मेनटेनेंस में लापरवाही कैसे... हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके से उठे ये 7 सवाल
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को भेजा गया हरदा
सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया की मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश और दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे पर सारंगपुर पुलिस ने रात 9 बजे राजीव अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक को गिरफ्तार किया है. कागजी कार्रवाई के लिए भोपाल आईजी के निर्देश पर आरोपियों को हरदा भेजा गया है. हरदा हादसे में मध्य प्रदेश पुलिस ने आईपीसी की धारा 304, 308, 34 एवं धारा 3 विस्फोटक अधिनियम के तहत तीनों आरोपियों को गिरफतार किया गया है.
हरदा फैक्ट्री ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








