
Har Ghar Tiranga: CRPF ने निकाली तिरंगा यात्रा, श्रीनगर के लाल चौक पर दिखा जोश, देखें
AajTak
Har Ghar Tiranga Campaign: पूरा देश आजादी महोत्सव मना रहा है. इसके तहत पीएम मोदी की अपील पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं. इसी कड़ी में श्रीनगर में CRPF के जवाओं ने श्रीनगर के लाल चौक से तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान जवान बाइकों पर बैठकर हाथों में तिरंगा लिए हुए दिखाई दिए. कुल 90 बाइक राइडर्स इस यात्रा में शामिल हुए. सीआरपीएफ के जवानों ने तिरंगा यात्रा को लेकर काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने इसे अपने लिए गौरवशाली करार दिया. देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











