
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस का संस्कृत श्लोक भेज दें शुभकामनाएं, बहुत गहरा है इनका अर्थ
ABP News
Happy Women's Day 2026: हर साल 8 मार्च को इंटरनेशनल वुमेन डे (अंतरराष्ट्रीय महिला दिनस) मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं को सम्मानित करने का है. आप भी ये श्लोक और संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Happy International Women's Day 2026: हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं की शक्ति, सम्मान और योगदान को समर्पित खास दिन है. लेकिन यह केवल एक स्पेशल दिन न होकर समाज में महिलाओं के महत्व, उनकी उपलब्धियों और उनके संघर्षों को सम्मान देने का अवसर भी है.
इस खास दिन पर लोग अपनी मां, बहन, पत्नी, बेटी और सहकर्मियों को शुभकामनाएं देकर उनका आभार व्यक्त करते हैं. अगर आप भी इस महिला दिवस को थोड़ा अलग और खास बनाना चाहते हैं, तो संस्कृत के सुंदर श्लोकों के माध्यम से शुभकामनाएं भेज सकते हैं. शास्त्रों में नारी को शक्ति, करुणा और सृजन का प्रतीक माना गया है. ऐसे में इन पवित्र श्लोकों के जरिए भेजी गई शुभकामनाएं न केवल आध्यात्मिक भाव लिए खास होंगी, बल्कि दिल को छूने वाली भी होंगी.
इस महिला दिवस पर आप इन श्लोकों को भेजकर अपने जीवन की खास महिलाओं को सम्मान और स्नेह भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं. यहां देखिए महिला आधारित संस्कृत श्लोक और उसके अर्थ.
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः।यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः।।













