
Happy Nag Panchami 2022: 'सांपों को दूध पिलाते हैं, भगवान शिव का आशीर्वाद पाते हैं', इन मैसेज से दें नाग पंचमी की शुभकामनाएं
AajTak
Naag Panchmi 2022: भगवान शिव के गले में लिपटे नाग देवता की पूजा करने के लिए हिंदू नाग पंचमी का त्योहार मनाते हैं. दूध से अभिषेक भगवान शिव और नाग देवता का आर्शीवाद प्राप्त करते हैं. जीवन में सुख समृद्धि, खेतों में फसलों की रक्षा के लिए यह पूजा की जाती है.कहा जाता है नाग देवता की पूजा करने से जीवन में सर्पदोष खत्म हो जाता है.
Nag Pancahmi Wishes In Hindi: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. इस दिननाग देवता की पूजा का विशेष महत्व है. इस साल आज, 2 अगस्त 2022 को नाग पंचमी है. भगवान शिव के गले के आभूषण नाग देवता की पूजा से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है. नाग पंचमी के शुभ अवसर पर आप अपने दोस्तों, करीबियों और भगवान शिव के भक्तों को Whatsapp, facebook पर खास Messages, Quotes, Wishes भेजकर नाग पंचमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
> सापों को दूध पिलाने की रस्म आप भी निभाएं, नाग पंचमी की ढेर सारी शुभकामनाएं.शुभ नाग पंचमी 2022!
> गले में शिव शंभू के विराजे नाग, अपने फन पर रखे हैं पृथ्वी को, ऐसे हैं शक्तिशाली देवता हमारे नाग इनके चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम.नाग पंचमी की शुभकमनाएं.
> महादेव का है आभूषण श्री विष्णु का है शेषनाग सिंहासन अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठायी ऐसे नाग देवता को मेरा वंदन.Happy Nag Panchami 2022
> सावन का महीना है, नाग पंचमी का त्यौहार है, बाबा भोले की कृपा है सब पर, जो जपे नाम शिव का, उनका बेड़ा पार है.नाग पंचमी की शुभकमनाएं!

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









