
Happy Friendship Day: पल भर में टूट जाए वो कसम नहीं, दोस्त को भूल जाएं वो हम नहीं... अपने दोस्तों को भेजें ये खास मैसेज
AajTak
International Friendship Day: हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को फ्रैंडशिप डे मनाया जाता है. यह दिन दोस्तों के नाम होता है ऐसे में आप अपने दोस्तों को नीचे दिए गए मैसेज भेजकर इस दिन को और खास बना सकते हैं.
Friendship Day 2023: घरवालों के बाद हमारा सबसे अहम साथी दोस्त ही होते हैं. दोस्त से खून का रिश्ता तो नहीं होता लेकिन वह हमारे दिल के सबसे करीब होता है. बचपन में की गई शैतानियों से लेकर बड़े होने पर हर सुख-दुख में हमारा साथ देना वाला शख्स दोस्त होता है. दोस्त के साथ होने पर लाइफ आसान लगने लगती है. दिन-भर की थकान के बाद दोस्त के साथ बिताए हुए 2 पल ही खुश रहने के लिए काफी होते हैं. ऐसे में अपनी लाइफ के इतने स्पेशल व्यक्ति को फ्रैंडशिप डे पर विश करना तो जरूरी है.
> सालों बाद ना जाने क्या समा होगा हम में से कौन ना जाने कहां होगा मिलना हुआ तो फिर मिलेंगे यादों में जैसे गुलाब मिलते हैं किताबों में.
> ए दोस्त जरा संभाल कर रखना यह दोस्ती यही हमारी जिंदगी भर की कमाई है ! Happy Friendship Day !
> दोस्ती एक गुलाब है, जो बेहद न्यारी है दोस्ती नशा भी है, और नशे का इलाज भी दोस्ती वो गीत है, जो सिर्फ हमारी है !

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









