
Happy Baisakhi 2021 नीतू कपूर ने दी बैसाखी की शुभकामनाएं, ऋषि कपूर संग शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर दिग्गज अभिनेत्रियों में से हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. नीतू ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर कर फैंस को बैसाखी की शुभकामनाएं दी है. वीडियो में नीतू के साथ उनके दिवगंत पति ऋषि कपूर भी दिखाई दे रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर दिग्गज अभिनेत्रियों में से हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. नीतू अक्सर पुरानी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. नीतू ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर कर फैंस को बैसाखी की शुभकामनाएं दी है. वीडियो में नीतू के साथ उनके दिवगंत पति ऋषि कपूर भी दिखाई दे रहे हैं. दोनों साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म पति पत्नी और वो के गाने 'तेरे नाम तेरे नाम' पर डांस कर रहे हैं. नीतू ने शेयर किया ऋषि कपूर के साथ वीडियो नीतू ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा, "बैसाखी की शुभकामनाएं, सभी को शांति और अच्छी सेहत मिले"
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










