
Hanuman Jayanti: अंजनी पुत्र के अद्भुत प्रमाण जो आज भी हैं, देखें हनुमान जयंती पर विशेष
AajTak
आज हनुमान जयंती है यानि बजरंगबली की जन्म तिथि. हनुमान को भगवान शिव का अवतार माना जाता है. कहा जाता है कि उन्हें अमरत्व प्राप्त है और जब तक ये दुनिया अपनी धुरी पर घूम रही है, वो इस संसार में रहेंगे. बजरंगबली बाल ब्रह्मचारी थी लेकिन फिर भी देश में एक ऐसा मंदिर भी है जहां उनकी प्रतिमा उनकी पत्नी के साथ स्थापित है. कहते हैं हनुमान कपि थे लेकिन फिर भी शास्त्रों में उन्हें नर कहा गया है. वो भगवान हैं फिर भी उन्हें एक मंदिर में इंसान के रूप में पूजा जाता है. ऐसे ही कई प्रमाण दुनिया में हैं जो बजरंगबली को बनाते हैं अद्भुत, अविश्वसनीय और अकल्पनीय. देखें आजतक का ये खास कार्यक्रम, हनुमान जयंती पर.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











