
Hanuma Vihari, Ind Vs Sa: कहां गए विहारी? तैयारी के लिए पहले भेजा गया था अफ्रीका, लेकिन पहले टेस्ट में नहीं मिला मौका
AajTak
हनुमा विहारी को आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया सीरीज में देखा गया था, जब उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर साहसी पारी खेली थी और सिडनी टेस्ट ड्रॉ करवाया था.
Hanuma Vihari, Ind Vs Sa: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में अपने मिशन की शुरुआत कर दी है. सेंचुरियन में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 272 का स्कोर बनाया. दूसरे दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं शुरू हो पाया, लेकिन इस मैच में टीम सिलेक्शन को लेकर एक बात हर किसी के मन में खटक रही है. वो है हनुमा विहारी का टीम में सिलेक्शन ना हो पाना. दरअसल, जब टीम इंडिया अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही थी तब हनुमा विहारी को उसमें मौका नहीं मिला था. तब उन्हें साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ खेलने के लिए भारत-ए टीम के साथ भेजा गया था. ऐसे में कहा गया कि साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए हनुमा विहारी को वहां तैयार किया जा रहा है.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












