
Handshake and Health: हाथ मिलाने के तरीके से भी पता चलती है आपकी हेल्थ, डॉक्टर्स ने बताए संकेत
AajTak
जब कोई हाथ मिलाता है तो उससे उसकी हेल्थ का पता लगाया जा सकता है. दरअसल, वैज्ञानिकों का कहना है कि हाथ मिलाने से कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं जो आपके शरीर की स्थिति बता सकते हैं और आप तुरंत डॉक्टर को दिखा सकते हैं.
Handshake and Health: बधाई देने, आभार व्यक्त करने, मिलने, अभिवादन करने के लिए लोग अक्सर हाथ मिलाते हैं. लोग हाथ मिलाने को सामान्य संकेत समझते हैं लेकिन साइंस कहता है कि हाथ मिलाने से किसी की भी हेल्थ का पता लगाया जा सकता है. दरअसल, आप जब कोई किसी से हाथ मिलाता है तो उससे उसकी हेल्थ का पता लगाया जा सकता है. साइंस कहता है कि हाथ मिलाना आपकी हेल्थ के बारे में भी बहुत कुछ बता सकता है, जैसे कि आपको दिल की समस्याओं का खतरा है या नहीं, डिमेंशिया या डिप्रेशन है या नहीं आदि. तो आइए इस बारे में जानते हैं कि हैंडशेक करने से कौन से संकेत मिलते हैं.
हार्ट संबंधित समस्याएं
लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक, अगर किसी कोई धीरे से हाथ मिलाता है तो उसे भविष्य में दिल के दौरे या स्ट्रोक का एक संकेत माना जा सकता है. ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन द्वारा 5000 लोगों पर हुई रिसर्च में लोगों की हाथ की पकड़ और ताकत पर रिसर्च की गई जिसमें पाया गया कि जिन लोगों के हाथ की पकड़ कमजोर थी, उन लोगों का दिल कमजोर था.
क्वीन मैरी के विलियम हार्वे रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिसर्च को लीड करने वाले प्रोफेसर स्टीफन पीटरसन ने कहा, 'हाथ की पकड़ की ताकत हृदय रोग के जोखिम वाले लोगों की पहचान करने और उसका इलाज करने का आसान तरीका बन सकता है.'
डिप्रेशन
खराब मूड और कमजोर हाथ मिलाने के बीच संबंध की जांच करने के लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र के 51,000 से अधिक लोगों के डेटा को देखा गया. इसके बाद नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में वैज्ञानिकों ने दावा किया कि हाथ की कमजोर पकड़ वाले लोग डिप्रेशन के शिकार होते हैं. दरअसल, डिप्रेशन वाले लोग अक्सर थकान और कमजोरी महसूस करते हैं इसके लिए उनकी पकड़ कमजोर हो जाती है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












