
Hamas Hostages Release: इजरायली बंधक ने चूमा हमास लड़ाकों का माथा, बोला- आतंकियों ने ऐसा करने को कहा
AajTak
शनिवार को रिहा हुए तीन इजरायली बंधकों में से एक ओमर शेम टोव ने मंच पर जाकर हमास के लड़ाकों का माथा चूमा और मंच से भीड़ को फ्लाइंग किस भी दिया. वहीं, घर लौटे बंधक ने दावा किया है कि उन्हें ऐसा करने के लिए आतंकियों ने कहा था.
हमास ने शनिवार को सीजफायर समझौते के तहत छह इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया. इन छह लोगों में तीन इजरायली पुरुष शामिल हैं, जिन्हें आतंकियों ने नोवा संगती संगीत समारोह से बंधक बनाया था. शनिवार को रिहा हुए बंधकों में से एक ओमर शेम टोव ने मंच पर जाकर हमास के लड़ाकों का माथा चूमा और मंच से भीड़ को फ्लाइंग किस भी दिया. वहीं, घर लौटे बंधक ने दावा किया है कि उन्हें ऐसा करने के लिए आतंकियों ने कहा था.
डेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, घर वापस आने के बाद ओमर शेम टोव ने दावा किया कि उसने बंधक बनाने वालों के दबाव में आकर उन्हें चूमा था और उसे ऐसा करने के लिए कहा गया था. शेम टोव के पिता ने कहा कि बंधक बनाने वालों ने उन्हें अपने बगल में खड़े नकाबपोश गार्ड को सिर के ऊपर हाथ हिलाने और चूमने के लिए मजबूर किया.
'आतंकियों ने बताया क्या करना है'
टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार उन्होंने कान टीवी से कहा, उन्हें बताया गया था कि उन्हें क्या करना है. आप फुटेज में देख सकते हैं कि कोई उसके पास आया और उसने बताया कि क्या करना है. वह 500 ज्यादा दिनों बाद हमास के चंगुल से रिहा हुआ है.
शेम की रिहाई 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमास के नेतृत्व में समन्वित आतंकवादी हमलों के एक वर्ष बाद हुई है, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 लोगों को अगवा कर गाजा में बंदी बना लिया गया था. शेम और दो अन्य लोगों को इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में नोवा संगीत समारोह के दौरान बंधक बना लिया गया था.
इजरायल ने छोड़े 602 फिलिस्तीनी कैदी

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









