
Hamas के हाथ में Chemical Weapons, इजरायल का सनसनीखेज दावा, जानें कितना खतरनाक हो सकता है आतंकी संगठन के पास ये खतरनाक हथियार
AajTak
7 अक्टूबर 2023. वो दिन जब हमास के आतंकियों ने इजरायल में घुसकर कत्लेआम मचाया था. इजरायल और हमास के बीच जंग अब भी जारी है, लेकिन इस बीच एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने सनसनी मचा दी है. दरअसल, इजरायल ने दावा किया है कि हमास के आतंकी हमले के वक्त अपने साथ केमिकल वेपन भी लेकर आए थे.
रॉकेट और एयरस्ट्राइक से शुरू हुई इजरायल-हमास जंग अब केमिकल हथियारों की तरफ बढ़ती दिख रही है. इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हेर्जोग (Isaac Herzog) ने दावा किया है कि हमास के जिन आतंकियों ने 7 अक्टूबर को म्यूजिक फेस्टिवल पर हमला किया था, उन्हें केमिकल वेपन बनाने के निर्देश दिए गए थे. इजरायली सेना के मुताबिक किबुत्ज के म्यूजिक फेस्टिवल में कत्लेआम मचाने वाले कुछ आतंकी मारे गए थे. उनकी लाशों को जब बारीकी से चेक किया गया तो आतंकियों के पास से केमिकल वेपन बनाने का सामान बरामद हुआ. मिले सामान से सायनाइड भी शामिल है.
इजरायली राष्ट्रपति का यह दावा इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि इतिहास में जब भी आतंकियों के हाथ खतरनाक हथियार लगे हैं, उसका नतीजा बेहद बुरा ही रहा है. इजरायली राष्ट्रपति ने एक और बड़ा खुलासा किया है. उनका दावा है कि केमिकल वेपन बनाने का जो सामान हमास के आतंकियों से बरामद किया गया है, उसका कनेक्शन अल कायदा से है. उन्होंने इस दावे को सिद्ध करने के लिए कई कागज भी मीडिया को दिखाए हैं. ऐसा नही है कि पहली बार आतंकियों के हाथ केमिकल वेपन लगे हैं. इससे पहले ISIS से लेकर अल कायदा तक कई बार केमिकल वेपन का इस्तेमाल कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: सड़कें ब्लॉक कीं, कारें रुकीं तो गोलियों से भूना... इजरायल में Hamas के पहले हमले का सबसे खतरनाक Video
लादेन ने अपने कुत्तों पर किया था ट्रायल
केमिकल वेपन को लेकर दुनियाभर में आतंक का पर्याय रह चुके आतंकी संगठन अलकायदा (Al Qaeda) के पूर्व सरगना ओसामा बिन लादेन का एक किस्सा बेहद फेमस है. लादेन के बेटे ने केमिकल वेपन को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया था. उमर लादेन ने दावा किया था कि उसका पिता लादेन बचपन से ही उसे अपने नक्शेकदम पर चलने की ट्रेनिंग देता था. उमर को बकायदा बंदूक चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी. इतना ही नहीं लादेन ने उसके कुत्तों पर केमिकल वेपन का ट्रायल भी किया था. लादेन के चौथे बेटे उमर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिता के साथ अपने संबंधों पर खुलकर बात की थी. बता दें कि 42 साल का उमर इस वक्त अपनी पत्नी जैना के साथ फ्रांस में रहता है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











