Halla Bol with Anjana Om Kashyap: आरक्षण के मुद्दे को उछालकर किसका नफा और किसका नुकसान?
AajTak
दो दौर का मतदान समाप्त हो चुका है, लेकिन इसके बीच आरक्षण सबसे बड़ा मुद्दा बनता हुआ दिखाई दे रहा है. कांग्रेस ने सबसे पहले मोर्चा संभाला और राहुल गांधी ने ट्विट करके कहा कि बीजेपी आरक्षण खत्म करना चाहती है. इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला. संघ प्रमुख ने कहा कि हम आरक्षण के पक्ष में हैं और आरक्षण अभी जरूरी है. चुनावी मैदान में बीजेपी और संघ दोनों डटे हुए हैं. इसलिए आरक्षण 2024 का सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











